फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची न मिलने से किसान मिल प्रबंधन से नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। भाकियू के मंडल सचिव रमेश चंद शेखावत के आवास पर आयोजित बैठक में किसानों ने गन्ना पर्ची न मिलने पर द्वारिकेश शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन पर्ची वितरण में हिलाहवाली बरत रहा है। किसानों को समय पर गन्ने की पर्ची नहीं मिल पा रही है। किसान गन्ना पर्ची के लिए मिल की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। खेतों में गन्ना खड़ा रहा गया है। मगर, मिल किसानों के साथ चालाकी कर रहा है। किसानों ने कहा कि मिल प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। जब तक किसानों के खेतों में खड़े गन्ने की पेराई नहीं हो जाती मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। पर्ची न मिलने से किसानों को अगली फसल के लिए देरी हो रही है। उन्होंने डीएम से समस्या को गंभीरता से लेते हुए किसानों को पर्ची दिलाने की मांग की है। बैठक में सुरेश सिंह, बलवीर सिंह, पुखराज सिंह, मुकेश कुमार, विशंभर सिंह, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें