बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट लीग अंडर-14 के तीसरे मैच में बिजनौर ए ने बिजनौर सी को 69 रन से हराया। शनिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैच का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए बिजनौर ए ने निर्धारित 30 ओवरों में चार विकेट खोकर कुल 152 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल ने 54 और पंकज ने 45 रन का योगदान दिया जबकि बिजनौर सी की ओर से आयुष और पुरु ने दो-दो तथा कार्तिकेय ने एक विकेट झटका। जवाब में बिजनौर सी की टीम 18 ओवर में मात्र 83 रन बनाकर सिमट गई। मैच के अंपायर चितवन शर्मा एवं परमजीत तथा स्कोरर देवल कुमार रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पुलक कुमार डे, एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र सारस्वत, मानव सचदेवा, हुमायूं बेग, नईम अख्तर, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।