बिजनौर।
अतिरिक्त न्यायाधीश आरए कौशिक ने चेक बाउंस के आरोपी हेमराज को तीन माह के कारावास और 80 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि अर्थदंड की राशि में से 70 हजार रुपये शिकायतकर्ता को क्षतिपूर्ति के रूप में दिए जाए। थाना कोतवाली शहर के ग्राम मोमिनपुर दरगो निवासी उपेंद्र ने कोर्ट में दाखिल परिवाद में कहा था कि ग्राम हकीमपुर मंडावली के हेमराज ने उससे 53 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने एक माह में रुपये वापस करने को कहा था। बार बार मांगने पर रुपये वापस नहीं किए। हेमराज ने बैंक ऑफ इंडिया का 53 हजार का चेक 21 जून 2013 को उसे दिया। यह चेक उसने अपने आईडीबीआई बैंक के खाते में जमा किया। चेक 24 जून को डिसऑनर हो गया। कोर्ट ने हेमराज को उसके द्वारा दिए गए चेक के बाउंस होने का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।