गांव आलमपुरी में आएंगे मुख्यमंत्री
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधायक लोकेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि देने उनके गांव आलमपुरी पहुंचेंगे। प्रशासन को सीएम के आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। सीएम का हेलीकाप्टर शाम तीन बजे तहसील धामपुर के गांव आलमपुरी के हैलीपैड पर उतरेगा। 03.05 बजे सीएम आलमपुरी गांव के लिए कार से रवाना होंगे। वह करीब 15 मिनट तक लोकेंद्र चौहान के घर रहेंगे और इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।