फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में नॉर्थ जोन फैशन शो में जीतकर लौटने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (ब्यूरो)। फरीदाबाद में आयोजित नार्थ जोन फैशन शो के सेकेंड राउंड में नजीबाबाद की दीपिका राजपूत ने मिस नॉर्थ जोन का खिताब जीतकर नगर को गौरवान्वित किया। रविवार को नजीबाबाद लौटी कुसुम विहार निवासी दीपिका का परिजनों और नागरिकों ने स्वागत किया। दीपिका ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए थे। उन्हें मिस नॉर्थ जोन के साथ साथ ब्यूटी विद ब्रेन का भी खिताब दिया गया। दीपिका का कहना है कि मॉडल बनना उनका शौक नहीं है। बस उन्होंने यह साबित किया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों में भी काफी प्रतिभाएं बसती हैं। दीपिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पति अश्वनी राजपूत और परिजनों की मेहनत को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें