अफजलगढ़ (ब्यूरो)। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गांव पत्थरखेड़ा शिवनगर निवासी नेमीशरण बाइक से अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बादीगढ़ आ रहा था। जब वह गांव उदयपुर मोड़ पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। मुन्नी देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। उधर, रविवार सुबह कार से चंडीगढ़ निवासी रंजीत पुत्र अनूप सिंह, कामेश रावत पत्नी रंजीत सिंह, गंगा देवी पत्नी अनूप सिंह और पीतांबर सिंह पुत्र नत्था सिंह रामनगर उत्तराखंड जा रहे थे। अफजलगढ़ के नजदीक पहुंचने पर कार चालक को नींद की झपकी लग गई। कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। कार सवार चारों लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए में भर्ती कराया गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।