बिजनौर (ब्यूरो)। अंडर 14 के जिलास्तरीय ट्रायल में दस खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ कोषाध्यक्ष नागेंद्र सारस्वत के मुताबिक टीम में वासु विश्वकर्मा, सिद्धार्थ सिंह, सूर्यांश शर्मा, आदित्य प्रताप, सहराज हुसैन, अब्दुल हन्नान, मोहम्मद सादिम, अनमोल चिकारा, कृतार्थ वर्मा और महेंद्र जीत सिंह का चयन हुआ है। इनका ट्रायल 29 नवंबर को मुजफ्फरनगर के स्टेडियम में सुबह आठ बजे होगा। नागेंद्र सारस्वत के मुताबिक चयनित खिलाड़ी सोमवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम को साढ़े तीन बजे उनसे मिलेंगे।