फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार मौर्य को ज्ञापन दिया है। 15 नवंबर तक मांगों पर कार्रवाई न होने पर 16 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से कार्यकाल पूर्ण कर चुकी ईटीएम मशीनों को हटाकर नई मशीन देने, डीजल कटौती आदि पर रोक लगाने, लिपिकों की भर्ती करने, निर्धारित किलोमीटर पूरे कर चुके वाहनों को बदलने, ईपीएफ रसीदें उपलब्ध कराने, कार्यशाला में कलपुर्जे उपलब्ध कराने, वाहनों का संचालन समय सारिणी के अनुसार ही कराने, वाहन मार्ग से आने के तुरंत बाद ही वाहनों में तेल भरवाने, अक्षम चालकों की प्रांत के आदेशानुसार ड्यूटी लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें