बिजनौर। दिल्ली पौड़ी हाइवे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सहारनपुर की तहसील देवबंद के गांव फुलास अकबरपुर निवासी कादिर और उसका साथी वसीम सोमवार को किसी काम से बिजनौर आए थे। मंगलवार की सुबह वह दोनों बाइक से बिजनौर से घर लौट रहे थे। दिल्ली-पौड़ी हाइवे पर बैराज के निकट दोनों की बाइक में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कादिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वसीम घायल हो गया। पुलिस ने घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को भी दी। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।