चांदपुर (ब्यूरो)। सर्व यूपी ग्रामीण बैँक चांदपुर में ग्राहक गोष्ठी में किसानों को ऋण माफी सहित अनेक बैँक योजनाओं की जानकारी दी गई।
बिजनौर रोड स्थित आदर्श उत्सव मंडप में आयोजित ग्राहक गोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक शिव दास ने किसानों को सरकार की ओर से ऋण माफी केे बारे में, एटीएम, आईएमपीएस, मोबाइल बैंकिंग, आधार लिंक आदि की जानकारी दी। बैंक अधिकारी राजू रंजन कुमार और प्रशांत कुमार ने बैंक की कृषि कार्ड योजना, डेयरी लोन, गोल्ड कार्ड, एजूकेशन लोन, हाउसिंग लोन आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह की अध्यक्षता और चांदपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक हरेंद्र कुमार त्यागी और नूरपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अखिलेश कुमार महरौत्रा के संयुक्त संचालन में चले कार्यक्रम में बागड़पुर प्रबंधक योगेंद्र सिंह चौहान सहित दत्तियाना, रसूलपुर नंगला, सैंदवार, सैदपुर माफी, अकबरपुर, राहुल नंगली आदि चांदपुर तहसील की बैँक शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे। गोष्ठी में विजय सिंह एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह, विपिन कुमार प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।