फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता में सोनम और सुरभि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह पर आरजेपी इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का विषय भूमंडलीकरण से फायदे कम नुकसान ज्यादा है था। प्रतियोगिता में केपीएस, जीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बिजनौर, जीजीआईसी झालू, जनता इंटर कॉलेज आंकू, जीजीआईसी बिजनौर, केआईसी मंडावली, एमडीकेवी नजीबाबाद के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपने अपने तर्क प्रस्तुत किए। विषय के पक्ष में बोलने पर विड़ला पीजीआईसी स्योहारा की सोनम प्रथम व केपीएस की वंशिका अग्रवाल द्वितीय, विपक्ष में बोलने पर केपीएस बिजनौर की सुरभि प्रथम व विड़ला पीजीआईसी स्योहारा की समरीन द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल में वर्धमान कॉलेज के डा.एनएस त्यागी, कृष्णा कॉलेज डायरेक्टर डा.जेपी अग्रवाल, आरजेपी के प्रधानाचार्य डा.आरके त्यागी रहे। प्रतियोगिता का संचालन ब्रिजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें