फोटो 03
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। सांड के हमले से रविवार को एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव कड़ा निवासी लालू प्रसाद पुत्र छोटे जिला कौशांबी का निवासी है। जो कालागढ़ में प्राइवेट रूप से कार्य करता था। जब वह अफजलगढ़ से कालागढ़ जा रहा था। तो गांव भिक्कावाला के समीप पहुंचा तो वहां पर पीछे से आए एक सांड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। सांड के हमले से वह घायल हो गया। लोगों ने उसे वहां से उठाकर उपचार को सीएचसी में भर्ती कराया