फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्क्रीनिंग टेस्ट का शिक्षक करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जमाली गुट की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अरशद जमाली ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का स्क्रीनिंग टेस्ट कराना गलत है। इसके लिए रामपुर जनपद में 50 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों की सूची तैयार कराने पर चिंता जताई। इस दौरान शिक्षा मित्रों के आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें तथा जल्द से जल्द शिक्षा मित्रों को शिक्षकों के पदों पर पुन: समायोजित करें। बैठक में मुजीबुर्रहमान, फहीम अहमद, कृष्ण कुमार, अजीम अहमद, सुरेश कुमार, मोहम्मद तालिब, मुजाहिद हुसैन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें