फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पैनल के बैटरे चोरी होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा पार्क से बैटरी चोरी होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम जगतराज ने इंदिरा पार्क से सोलर पैनल की पांच बैटरी चोरी होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन से मामले की जांच करने व चोरी के दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारी के वेतन से बैटरियों की कीमत की रिकवरी करने को कहा है। पिछले महीने इंदिरा पार्क में लगे सोलर पैनल की पांच बैटरियां चोरी हो गई थीं। डीएम जगतराज ने कहा कि प्रशासन इंदिरा पार्क के जीर्णोद्धार के पूरे प्रयास कर रहा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रशासन इस मुहिम को पलीता लगा रहे हैं। पार्क के सुंदरीकरण को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा पार्क को फिर से पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार करने की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्क की संपत्ति व वहां सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें