फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से कांवडिये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से कांवड़िये की मौत
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। एक कांवड़िये की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। साथी कांवड़ियों ने शव को गांव भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला बरेली के गांव नगरीया सोवरनी से 52 लोगों का जत्था हरिद्वार कांवड़ लेने आया था। जत्थे में शामिल नरेश कुमार (18) पुत्र सतपाल को मंगलवार सुबह नगीना पहुंचने पर उल्टी-दस्त शुरू हो गए। साथियों ने नरेश को नगीना के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया। उसके बाद धामपुर पहुंचने पर भी चिकित्सक को दिखाया। धामपुर में उपचार के बाद नरेश के साथी उसको बाइक से लेकर मुरादाबाद उपचार के लिए ले जा रहे थे। स्योहारा थाने के कस्बा सहसपुर में नरेश की हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। साथी उसे स्योहारा के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सुबह तबीयत खराब होने पर नरेश के घर सूचना दे दी गई थी। उसके पिता व एक भाई भी स्योहार पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें