फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन व पुलिस ने पालिका की दुकानें खाली कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर नगर पालिका की दुकानें खाली कराईं
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। धनौरा रोड पर नवनिर्मित नगर पालिका परिषद की दुकानों पर कब्जा कर रहे लोगों को पालिका प्रशासन व पुलिस ने हटा दिया। नगर पालिका परिषद द्वारा इस स्थान पर पक्की दुकानों का निर्माण कराया गया था। वहां पहले खोखे रखे हुए थे। शनिवार को दुकानों की नीलामी होनी थी। किन्हीं कारणों से नीलामी स्थगित कर दी गई थी। शनिवार को पालिका प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानें खाली करा दीं। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि कुछ लोग नगरपालिका की दुकानों पर कब्जा करने की फिराक में थे। उन्हें वहां से हटा दिया गया है। इसमें अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद, सीओ अंशु जैन, कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह व पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें