अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच
बिजनौर।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। इससे अल्ट्रासाउंड सेंटरों में खलबली मच गई। शुक्रवार को एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह व नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने बुद्धा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। नोडल अधिकारी ने बताया कि सेंटर पर कोई भी अल्ट्रासाउंड होते नहीं मिला। चिकित्सक भी मौजूद नहीं थे। उन्होने बताया कि सेंटर के चिकित्सक डॉ. अनुराग झा ने पहले ही लिखकर दिया है कि उनके सेंटर पर गर्भवती महिलाओं की जांच नही होती। सेंटर पर दो मशीनें थीं, उनमें से एक खराब मिली। टीम को सेंटर पर किसी तरह की कोई अनियमिता नहीं मिली। ब्यूरो
फोटो 07