चांदपुर विवाह मंडप में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवयुगल जोड़े को सामान के साथ आशीर्वाद देते अ
चांदपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 170 गरीब नवयुगल जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
चांदपुर जलीलपुर मार्ग पर चांदपुर में स्थित सौभाग्य गार्डन में आयोजित विवाह समारोह का शुभारंभ भाजपा नेता कपिल चौधरी, ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अतिथियों नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में 130 हिंदू व 40 मुस्लिम जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा विवाह योजना के अंतर्गत निर्धारित धनराशि, घरेलू सामान आदि दिया गया तथा खाने की व्यवस्था रही। हिंदू विवाह संस्कार गायत्री परिवार द्वारा तथा मुस्लिम निकाह काजी द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में एडीओ समाज कल्याण गौरव कुमार, एडीओ ग्रामीण विकास सौरभ गुप्ता, बीडी सदस्य गौरव लाम्बा, पंचायत सचिव अमित कुमार, विनय चौधरी, तरुण कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।