योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को आएंगे बिजनौर
बिजनौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 31 मार्च को धामपुर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को बिजनौर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री के पांच अप्रैल को नगीना लोकसभा क्षेत्र में आने की उम्मीद है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिन में 11 बजे धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को बिजनौर आ रहे हैं। प्रदर्शनी मैदान में उनकी सभा कराने को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो अप्रैल को नहटौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नगीना लोकसभा सीट पर आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अप्रैल को नगीना लोकसभा या अमरोहा लोकसभा में से एक स्थान पर आएंगे। नगीना लोकसभा में उनके आने की ज्यादा उम्मीद है।