बिजनौर। किसान सहकारी चीनी मिल के डीएम प्लांट अटेंडेंट ने मिल प्रबंधन पर गलत तत्व मिल के बॉयलर में डालने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत में डीएम प्लांट अटेंडेंट बिजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि मिल के बॉयलर में इंडियन 1150 केमिकल के बजाए कास्टिक सोडा का अंधाधुंध प्रयोग किया जा रहा है। कास्टिक सोडा बॉलयर के लिए घातक है। इसकी वजह से बॉयलर की ट्यूब बार बार फटती रहती है। टर्बाइन खराब होना आम बात हो गया है। उन्होंने विरोध किया तो मिल प्रशासन ने उन्हें बॉयलर की ड्यूटी से हटा दिया और बाद में निलंबित कर दिया गया। कहा कि कास्टिक सोडा से मिल को नुकसान हो रहा। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।