फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधकियाना में मजदूर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली। परमावाला निवासी गोपाल सिंह ने बताया उनका पुत्र सुशील 20 वर्षीय पंजाब (समराला) में मजदूरी का काम करता था। उसके साथ गांव का ही सागर, लेखराज, मुकेश भी गए थे। सुशील के पिछले 3 दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। जिसका उपचार वहीं चल रहा था। लेखराज ने बताया कि शनिवार की सुबह प्रतिदिन की तरह हम सब काम करने जा रहे थे। तो सुशील ने दवाई के लिए कहा। सुशील को दवाई दिलाकर वह सब प्रतिदिन की तरह काम करने चले गए। दोपहर को कमरे पर खाना खाने के लिए पहुंचे तो पता चला कि सुशील कमरे में मृतक पड़ा था। जिसकी सूचना लेबर के ठेकेदार टांडा रामनगर गोसांई गुड्डू सिंह को दी गई। गुड्डू ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। ठेकेदार ने परिजनों के कहने पर शनिवार को मृतक का शव गांव में पहुंचा दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें