समिति सामान्य निकाय के सदस्यों की सभा आज
धामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय के सदस्यों की साधारण सभा का आयोजन 10 मार्च को दोपहर 11:30 बजे से धामपुर के आरएसएम इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में होगा। सचिव ने सभी 515 सदस्यों को अवगत करा दिया है। सदस्यों को बताया जाएगा कि उनके पास खर्चे करने को निर्धारित बजट होता है। इसी बजट के आधार पर समिति का साल भर का कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन आदि सहित अन्य खर्चों को किया जाता है। साल भर में समिति की ओर से कितना रुपया चीनी मिलो से बतौर कमीशन मिला है, सदस्यों को अवगत कराया जाता है।