एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी पाडली मांडू इकाई के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीलर का व्यवहार संतोषजनक नहीं है। एसडीएम ने जांच कराने के बाद डीलर को पद से हटाकर किसी दूसरे को डीलर बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनोज चौहान, राहुल प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश , जीतू, नीरज कुमार, टीकम सिंह रहे। उधर, डीलर मोहम्मद असलम ने लगे आरोपों को गलत बताया है। डीलर का कहना है कि गांव के कुछ लोग वेबजह अधिकारियों को गुमराह कर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे है।