फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर कराने सहित कई मांगें एसडीएम को सौंपी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल प्रभारी महीपाल तोमर, अचल शर्मा के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम उमेेेश कुमार मिश्र से मिला। किसानों ने एसडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्तमान पेराई सत्र में खरीदे जा रहे गन्ने का मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर दिलाने, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दिलाने तथा पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांगें शामिल हैं। किसानों ने 11 मार्च को मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में पंचायत करने की भी एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम से मिले किसानों के प्रतिनिधि मंडल में ललित चौहान, ओमेंद्र ढाका, तेजपाल सिंह और देव प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें