नहटौर। श्री आदर्श होली हवन समिति की बैठक में होली पर्व के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। अध्यक्ष विचित्र अग्रवाल ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर 12 बजे एकादशी का जुलूस श्री पंचायती मंदिर जी से प्रारंभ होगा। 20 मार्च को शाम छह बजे होली हवन जुलूस होली वाले कुएं से प्रारंभ होगा व 21 मार्च को प्रात: 11 बजे दुल्हेंडी का जुलूस सब्जी मंडी से धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। सभी जुलूस अपने अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए समापन स्थल पर समाप्त होंगे। इस मौके पर संतोष गुप्ता, वैभव गोयल, ऋषभ जैन, अर्पित गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, प्रशांत वर्मा, आशु कौशिक, विनीत गोयल, लवली त्यागी, सौरभ मुनि त्यागी, अनुभव वर्मा, अभिषेक जैन, कुनाल सचदेवा, अरुण शर्मा, रविन्द्र सैनी, प्रदीप जोशी, मणिकांत शर्मा, डॉ अंकुर जैन, हर्ष जैन आदि ने विचार व्यक्त किए।