फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता से करें शिकायतों का निस्तारण : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पारदर्शिता से करें शिकायतों का निस्तारण : एडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद। एडीएम प्रशासन ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने वाली शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। कुल 120 शिकायतों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील के ड्वाकरा हाल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ शरद कुमार त्यागी, एसडीएम उमेश कुमार मिश्र की उपस्थिति में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप समाधान दिवस में पहुंचने वाली शिकायतों के प्रति संबंधित अधिकारी गंभीर रहें। उन्होंने कहा कि तय समय पर समस्या का समाधान न होना फरियादियों के साथ नाइंसाफी है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल दर्ज 120 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग की 44, पुलिस की 13, विकास की 22, स्वास्थ्य की एक और अन्य विभाग की 40 शिकायतें दर्ज हुईं। इस अवसर पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, बीडीओ एके मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें