फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से की मन की बात, विवेक कॉलेज में किया गया सजीव प्रसारण

Sat, 23 Feb 2019 12:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से की मन की बात
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मन की बात कार्यक्रम का विवेक कॉलेज में सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने बहुत पसंद किया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने सरकार से जुड़े अनेक सवाल पूछे। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के मामले में पाकिस्तान पर कार्रवाई के बारे में भी मालूम किया। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व को साथ लेकर पाकिस्तान के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पाकिस्तान आज पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ाता फिर रहा है। देश की सेना को पहली बार आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, अंकित डोडवाल, कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, मीडिया सहप्रभारी दीपक गर्ग मोनू, प्रवीण भड़ाना, कौशल चौधरी, राहुल चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल, हरजिंदर कौर, मानव सचदेवा, सीपी सिंह, भारती गौड़, निशांत राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें