फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को दी कौशल विकास की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। शहरी समृद्धि उत्सव के अंतर्गत ज्ञानदीप समुदाय विकास समिति और आईएफसिटी की ओर से प्रशिक्षण केंद्र पर कौशल विकास संगोष्ठी आयोजित की गई। ज्ञानदीप समिति की संयोजक नूर फातिमा ने युवाओं को कौशल विकास के लिए चलाई जा रही योजना के अंतर्गत तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने की जानकारी दी। हॉरीजॉन एवं आईएफसिटी के एमडी वसीम अहमद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता समूह और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को सरकार के निशुल्क तकनीकि प्रशिक्षणों से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने डूडा द्वारा संचालित ऋण योजनाओं के संबंध में भी बताया। जागरूकता कार्यक्रम में शबनम, सुरभि, रूबल ग्रोवर, मो. आसिफ, रेनू, आरिफा, आसिफा, सदफ, नगमा, पूजा, आकांक्षा, अनुप्रिया, जयमाला, गुलफशा, नेहा, सुम्बुल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें