बुनकरों ने विद्युत टीम का किया विरोध
स्योहारा। बिजली की विभिन्न समस्याओं से परेशान बुनकरों ने चेकिंग के लिए गई विद्युत निगम की टीम का विरोध किया और चेकिंग कराने से इंकार कर दिया। गांव चकमहमूद सानी, पित्थापुर, मंसूर सराय में विद्युत निगम की टीम अवर अभियंता समय सिंह के नेतृत्व में चेकिंग करने के लिए गई थी। इस दौरान बुनकर तहसीन, नफीस, इदरीस, जाकिर, मोहम्मद शाद, अनवार अहमद आदि ने टीम को बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याएं बताते हुए समाधान होने तक चेकिंग कराने से इंकार कर दिया। बुनकरों का कहना था कि उनके यहां बुनकर कनेक्शन हैं। आरोप लगाया कि उनकी गलत तरीके से रीडिंग निकाल कर लाखों रुपये का बिल भेजा जा रहा है।