फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायत पर कार्यवाहक एसओ लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यवाहक एसओ लाइनहाजिर
विज्ञापन

बढ़ापुर। एसपी संजीव त्यागी ने अवैध खनन कराने की शिकायत पर थाने के कार्यवाहक प्रभारी मदनपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सोमवार रात एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय में पंजिकाओं और हवालात का दौरा किया, पुलिसकर्मियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी। एसपी ने अवैध खनन कराने की शिकायत पर थाने के कार्यवाहक एसओ मदनपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाल रमेश सिंह का यहां से गैर जिले को स्थानांतरण हो गया और नगीना देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह को बढ़ापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह के भी विशेष प्रशिक्षण लेने उन्नाव चले जाने पर थाने का चार्ज दरोगा मदनपाल सिंह के ही पास था। मदनपाल की क्षेत्र में अवैध खनन कराने की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें