फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमआर डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन

विज्ञापन
एनएसएस शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। डीएमआर डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के समापन पर शिविरार्थियों ने समाजसेवा की शपथ ली। मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शिविरार्थियों ने समा बांध दिया। डीएमआर डिग्री कॉलेज के निदेशक आरके सागर एवं कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ में शिविर का समापन हुआ। निदेशक आर के सागर ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने की सलाह दी। शिविरार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पिंकी सैनी ने नारी उत्पीड़न, यासमीन ने एनएसएस, भीमसार सिद्धार्थ ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा गजाला परवीन ने जल संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इरमसा परवीन, सोफिया, साजिया, तरन्नुम ने ‘पढ़ना जरूरी है’ नाटक की शानदार प्रस्तुति से ग्रामीणों को जागरूक किया। सायमा परवीन ने पौधे बचाओ पर गीत प्रस्तुत किया। शिविरार्थियों ने देश व समाज सेवा की शपथ के साथ शिविर का समापन किया। इस अवसर पर शिक्षक वीरेंद्र सिंह, भुनेश्वर जगवीर, विमल, शगुफ्ता परवीन, पुखराज ने भी विचार रखे। आरजू परवीन, सायमा, नितिन, गुलिस्ता, फरमान, दीपक, विजय सहित अनेक स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने शिविर में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें