फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया गया लोहड़ी पर्व
विज्ञापन

स्योहारा। गुरुद्वारा सिंह सभा में सर्वदानी गुरु श्री गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव और लोहड़ी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पांच दिन से चल रहे अखंड साहिब के पाठ की समाप्ति हुई। अमृतसर से आईं प्रचारक रुपिंदर कौर खालसा ने सर्वदानी श्री गुरु गोविंद सिंह का इतिहास की कथा सुनाकर संगत को निहाल किया। प्रकाश पर्व पर गुरदीप सिंह के परिवार द्वारा निशान साहिब का चोला बदला गया। ज्ञानी गौतम सिंह ने गुरुवाणी का गायन कर सिख संगत को निहाल किया। डॉ. विनीत देवरा, नजम सिद्दीकी, कांता प्रसाद पुष्पक, प्रिंस उर्फ रियाजुल, इकबाल अंसारी, अरसद, सारिक जैदी आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह खालसा, जसपाल सिंह, डॉ. एचएस कालरा, प्रीतपाल सिंह, दलजीत सिंह, हरजीत सिंह, रविंदर सिंह, सिमरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सिमरन, पिंकी, प्रीति, बलवीर कौर, हरवीर कौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें