फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल तहसील नाजिर की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग के मेरठ-पौड़ी हाईवे के गड्ढों से अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी महिला की मंगलवार को बिजनौर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में मृत्यु हो गई। नजीबाबाद तहसील के नाजिर तसलीम अहमद की 52 वर्षीय पत्नी जमीला अपने एक संबंधी के साथ बिजनौर से नजीबाबाद आते समय गड्ढों से बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हुईं थीं। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों ने शोक सभा की तथा नाजिर के घर जाकर संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में नायब तहसीलदार राजीव यादव, अनिल शर्मा, रणवीर सिंह, संजीव कौशिक, जगदीश प्रसाद, जोगेंद्र सिंह, शमीम अहमद, करन सिंह, अशोक शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, विरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, वेदप्रकाश, मो.राशिद, अरविंद शामिल हुए। ब्लाक कर्मचारियों साजिद अली, मो. आसिफ, धनीराम, संतोष कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा ने संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें