फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया थाने का निरीक्षण, थाने का सौंदर्यकरण कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया थाने का निरीक्षण
विज्ञापन

कोतवाली देहात। डीएम अटल कुमार राय ने कोतवाली देहात थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक को थाने का शीघ्र ही सौंदर्यीकरण कराने निर्देश दिए। इस दौरान भाकियू भानु गुट ने डीएम को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को डीएम अटल कुमार राय ने थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में चल रहे सौंदर्यीकरण की सराहना करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को 26 जनवरी तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने माल खाना, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, असलाह रजिस्टर, जिला बदर आदि अभिलेखों का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाकियू भानु (गुट) जिला उपाध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डीएम को फोरलेन में गांव पटपड़ा के किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। निरीक्षण के दौरान डीएम अटल कुमार राय के साथ एसडीएम नगीना गजेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें