गैरहाजिर मिले शिक्षकों को नोटिस जारी
अफजलगढ़। बीईओ सुनील डबराल ने ब्लाक के गांव नावका के प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय के अध्यापकों को पिछले कई दिनों से स्कूल से गैर हाजिर रहने के आरोप में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीईओ ने बताया कि जब उन्होंने दोनों स्कूलों की चेकिंग की तो दोनों स्कूलों के अध्यापक गायब मिले। जबकि बीएसए के आदेश है कि विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षक स्कूलों में मौजूद रहकर विद्यालय के लंबित कार्य को पूरा करने का काम करेंगे।