विद्युत तार से गन्ना जला
नींदडू। आपूर्ति के समय विद्युत तार टूटने पर निकली चिंगारी से किसान का तीन गाड़ी गन्ना जल गया। जले हुए गन्ने का मूल्य करीब 35 हजार बताया गया। तसव्वर अली उर्फ बॉबी का कोटरा टप्पा के जंगल में कृषि भूमि है। इस समय खेत में गन्ना खड़ा है। बुधवार को तीन बजे विद्युत आपूर्ति के समय अचानक 11 हजार केवीए क्षमता का बिजली का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया। उच्च क्षमता के तार से निकली चिंगारी से गन्ने की सूखी पत्ती में आग लग गई। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक तीन गाड़ी गन्ना जल चुकी थी। जले गन्ने की कीमत करीब 35 हजार बताई गई। विद्युत निगम के अवर अभियंता हरेंद्र कुमार का कहना है कि तार टूटने व ईख में आग लगने की घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।