फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, दीपांशु व किरण ने दौड़ में बाजी मारी

Wed, 12 Dec 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
दौड़ लगाते बच्चे। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
नूरपुर। देवता महाविद्यालय मोरना में डिग्री कॉलेज की तीन दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन पुरुष व महिलाओं की दौड़ कराई गई। पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में देवता कॉलेज के दीपांशु चौहान एवं महिला वर्ग में किरण रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के सचिव वीरेंद्र सिंह व प्राचार्या डॉ. लोकवीर सिंह ने फीता काटकर किया। प्रथम दिन छात्र व छात्राओं की दौड़ कराई गई। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में देवता कॉलेज के अनंत देवरा प्रथम, योगेश कुमार द्वितीय एवं जनता कॉलेज नूरपुर के अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर महिलाओं की दौड़ में देवता कॉलेज की पूजा देओल प्रथम, शालू यादव द्वितीय एवं करीना तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर पुरुषों की दौड़ में देवता कॉलेज के दीपांशु चौहान प्रथम, उमेश यादव द्वितीय एवं जनता कॉलेज नूरपुर के रोहित यादव तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर महिला दौड़ में किरण रानी प्रथम एवं रेनू द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सूरजभान, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुनीता देवी, डॉ. पल्लवी सैनी, डॉ. देवेंद्र कुमार(बीएड विभाग) आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें