बिजनौर। कलक्ट्रेट में अटेवा की गेट मीटिंग हुई। इसमें 26 नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रहास बौद्ध ने कहा कि कर्मचारियों व शिक्षकों को हर हालत में पुरानी पेंशन चाहिए। विधायकों व सांसदों को पुरानी पेंशन से जोड़ा गया है। मगर, कर्मचारियों को इस मांग पर छला जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को देशभर के शिक्षक व कर्मचारी दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने सभी से 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की। बैठक में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सन्नी तोमर, जयदीप मलिक, अब्दुल मजीद, गोपाल सिंह गौतम , सुरेंद्र पाल, विजय शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।