भावपूर्ण स्मरण से प्रसन्न होते हैं भगवान
बिजनौर। नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से शरीर की सार व्याधियां दूर हो जाती हैं। मोहल्ला नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य अरविंद शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर किया। मुख्य यजमान के रूप में आयोजक पंडित दिनेश चंद्र शर्मा तथा पंडित नरेश शर्मा सपत्नीक रहे। द्वितीय दिन महराज श्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए धुंधकारी की कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा को सुनने मात्र से मनुष्य की सारी व्याधियां दूर हो जाती हैं। मानव का बेड़ा भव से पार हो जाता है। इस अवसर पर राहुल भारद्वाज, चिराग भटनागर, शौर्य कुमार, गौरव, नितिन देशवाल, निकुंज, धैर्य, अर्णिमा आदि रहे।