स्काउट प्रशिक्षण कैंप का समापन
धामपुर। आरएसएम इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण कैंप का समापन हुआ। जिसमें सौ छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुुभारंभ स्काउट ध्वजारोहण से किया गया। प्रधानाचार्य ओपी यादव ने छात्रों से प्रतिदिन एक भलाई का कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कैंप में छात्रों को ध्वज, शिष्टाचार, स्काउट इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, वर्दी, स्वास्थ्य के सामान्य नियम, बीपी. के छह व्यायाम, प्राथमिक चिकित्सा, सीटों व हाथ के संकेत, मार्ग की खोज के चिन्ह, गांठ बंधन, बिना बर्तन के भोजन बनाना, अनुमान लगाना, साहसिक कार्य करना आदि सिखाया। कैंप में प्रभारी अतर सिंह, राकेश सिंह, विजयपाल सिंह, अनिल देवरा, देवराज सिंह, विनोद कुमार, शांति प्रकाश, सुनील कुमार रहे।