हसनुपर। विद्युत विभाग द्वारा अधिशासी अभियंता जसवीर सिंह के नेतृत्व में नगर और ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत बिल न जमा करने पर 35 लोगों के कनेक्शन काटे गए। जबकि 3 लाख 4 हजार रुपये की वसूली की गई। इस मौके पर देवेश कुमार सहायक अभियंता, सोनू आदि मौजूद रहे।