अमरोहा। प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल से बने डिस्पोजल को जब्त कर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने दुकानदारों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और बाजार में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने वालों से कुल दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। टीम में राजस्व निरीक्षक मकसूद अहमद, एससी गौतम, जौहर अली, चौकी इंचार्ज महाराज सिंह, मोबीन हसन, नोमान, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।