उदिता को मिली पीएचडी की उपाधि
नूरपुर। देवता महाविद्यालय मोरना में अंग्रेजी की प्रवक्ता उदिता राजपूत को रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने अंग्रेजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उदिता के शोध का विषय द क्लेमर ऑफ द सबलटर्न इन द नोवल ऑफ वीएस नॉयपाल था। उन्होंने अपना शोध केजीके कॉलेज मुरादाबाद के सहायक प्रोफेसर शुभम चटर्जी के निर्देशन में पूरा किया।