डीएम ने मिल के अधिकारियों को किया तलब
बिजनौर। बृहस्पतिवार को डीएम के बुलाने के बाद भी वेव ग्रुप के अधिकारी उनसे नहीं मिले। डीएम अटल कुमार राय ने बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल के सक्षम अधिकारियों/डायरेक्टर को जो निर्णय लेने में सक्षम हों को 28 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे कलक्ट्रेट में तलब किया है। बैठक में बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल के मरम्मत कार्य तथा पेराई सत्र 2017-18 के अवशेष गन्ना मूल्य, कमीशन भुगतान की समीक्षा की जाएगी। डीसीओ यशपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।