अमरोहा। अपर पुलिस अधिक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थ्ती कि मोहल्ला सराय कोहना में कुछ लोग सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर सटोरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से शरफुउद्दीन, कमर हैदर निवासी सराय कोहना और अजय कुमार निवासी पीरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह लोग पुलिस को चकमद देकर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए सट्टेबाजों से पुलिस ने 10 हजार 400 रुपये की नकदी, सट्टा पर्ची व अन्य समान बरामद किया है।