अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत गांव अटेरना में जिला महासचिव चौधरी जयकीरत सिंह के आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान में विलंब की वजह से गन्ना किसानों का गन्ना विभाग और सरकार से भरोसा उठता जा रहा है। आर्थिक संकट से गुजर रहे किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी कि 18 जुलाई तक भुगतान नहीं किया तो किसान 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान न होने की वजह से किसानों को छूट का लाभ नहीं मिला है। इसलिए बिजली विभाग को चाहिए कि ओटीएस योजना की अवधि बढ़ाए। उन्होंने फुंके ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलवाने और जर्जर लाइनों को ठीक कराने की विभाग से मांग की। पंचायत की अध्यक्षता होशियार सिंह ने तथा संचालन बृजपाल सिंह ने किया। इस दौरान हुकम सिंह, राजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, कावेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, सतवीर, राजकुमार, विनोद, सतेंद्र, चंद्रपाल सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।