फैसला होने पर महिला के शव को उठाया
नहटौर। मोहल्ला नौधा निवासी महिला रामकली छत से गिरने के दौरान घायल हो गई थी। परिजन घायल को एक क्लीनिक पर ले गए थे। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। मोहल्लेवासियों ने शव को क्लीनिक के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया था। दर्जनों लोग चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। लेकिन पुलिस शव को नहीं उठा सकी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चली। घंटों बाद दोनों पक्षों में फैसला होने पर शव को क्लीनिक के सामने से उठाया गया। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।