अमरोहा। प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को रुपे किसान कार्ड योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर कार्यरत बैंक मित्रों को दिए गए लक्ष्यों को आवंटित करके पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री बीमा सुरक्षा योजना व नाबार्ड की बीपीएल और ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की गई। अध्यक्षता नाबार्ड मुरादाबाद के डीडीएम रोहित श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में प्रथमा बैंक के मुख्य प्रबंधक रोहित सेठ, क्षेत्रीय प्रबंधक एके शर्मा, बीएस यादव, अनिल कुमार, पुनीत कुमार, राहुल चंद्र, विजय मीना आदि मौजूद रहे।