नींदडू़। बृहस्पतिवार की रात किसानों ने धामपुर-नूरपुर मार्ग पर खदाना की पुलिया के पास सलावा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में बिना नंबर वाली काले रंग की लावारिस मारुति वैन खड़ी देखी। वैन शुक्रवार को जस की तस खड़ी थी। सूचना पर नींदडू़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के माध्यम से वैन को खींचकर थाने ले आई।