चीनी मिल के एमडी ने यूनिट का दौरा किया
धामपुर। डीएसएम ग्रुप के एमडी गौतम गोयल ने रविवार को धामपुर चीनी मिल का भ्रमण किया और चीनी मिल के अधिकारियों को इकाई और किसान दोनों की प्रगति के लिए और मेहनत करने को प्रेरित किया। भ्रमण के बाद चीनी मिल अधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है। बताया गया कि एमडी ने इस दौरान चीनी मिल के सभी विभागों के अधिकारियों की भी मीटिंग ली। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।